पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नवरात्र में होगा शक्ति सम्मान

नवरात्र में होगा शक्ति सम्मान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
छतरपुर| शक्तिकी उपासना का पर्व नवरात्र विभिन्न आयोजनों के लिए जाना जाता है। भाजपा शिक्षा प्रकोष्ठ द्वारा शक्ति उपासना के इस पर्व पर शक्ति सम्मान की एक नई परंपरा शुरू की जाएगी। भाजपा शिक्षा प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक अशोक दुबे ने बताया कि नवरात्र के अवसर पर 101 कामयाब नारियों को सम्मानित किया जाएगा। इनमें ऐसी महिलाएं या छात्राएं शामिल होंगी जिन्होंने अपनी बुद्धिमत्ता, साहस, कार्यशैली और अपने व्यक्तित्व से समाज को नई दिशा दी है। श्री दुबे ने बताया कि समाज में नारियों की अहम भूमिका है। शक्ति की उपासना के इस पर्व पर ऐसी महिलाओं को सम्मानित कर समाज को नई प्रेरणा देने का प्रयास किया जा रहा है।