पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • फिर बिगड़ने लगा है शहर का माहौल

फिर बिगड़ने लगा है शहर का माहौल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहरकी शांति व्यवस्था को एक बार फिर अपराधियों की नजर सी लगने लगी है। 24 घंटों के दौरान शहर में दो स्थानों पर संगठित होकर अपराधियों द्वारा आपराधिक वारदातों को अंजाम दिया गया। दोनों घटनाओं के बाद आरोपी फरार हो गए। इस तरह से शहर में दहशत का माहौल बनाने का प्रयास किया जा रहा है।

पुरानीबुराई पर मार दिया चाकू

शहरकी विष्णु बिहार कॉलोनी में सोमवार की शाम को दो पक्षों में झड़प हुई। यहां पर रहने वाले रैपर दादा नामक एक युवक को हरेंद्र चौहान, सुभाष, गजेंद्र सिसौदिया आदि 4 युवकों ने पकड़ लिया चाकू मारकर उसकी हत्या का प्रयास किया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से भाग निकले। पुरानी बुराई के चलते इस तरह की वारदात को अंजाम दिए जाने की बात सामने आई है। मामले की सूचना मिलने पर रैपर दादा को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस के अनुसार रैपर दादा भी आपराधिक प्रवृत्ति का है। इसलिए घटना हुई। सिविल लाइन थाना पुलिस अब आरोपियों की तलाश कर रही है।