सीएमएचओ पद को लेकर विवाद गहराया
जिलेमें सीएमएचओ पद को लेकर चल रहे विवाद के गहराने के आसार लगातार बढ़ते जा रहे हैं। कोर्ट के स्टे से अब तक सीएमएचओ रहे डॉ. केके चतुर्वेदी ने प्रभार नहीं छोड़ा है तो वहीं एक पक्षीय प्रभार लेने वाले डॉ. वीके गुप्ता भी इन दिनों अवकाश पर हैं। आगामी दिनों में इस पद के लिए घमासान तेज होगा।
शासन द्वारा पदस्थ आखिरी सीएमएचओ के रूप में जिले में डॉ. गिरीश चौरसिया ने काम किया था। उनका करीब दो साल पहले तबादला हुआ तो सीनियरिटी के हिसाब से डाॅ. केके चतुर्वेदी को इस पद का प्रभार दे दिया गया। कई तरह की मनमानी के साथ ही विभाग के प्रमुख सचिव से भी लड़ने के कारण इस पद का प्रभार डॉ. वीएस बाजपेई को दे दिया गया था, लेकिन डाॅ. चतुर्वेदी ने हाईकोर्ट से स्टे ले लिया। इसके बाद से लगातार प्रभार पर रहते हुए डॉ. चतुर्वेदी एक मीटिंग के दौरान एनआरएचएम की डायरेक्टर एम. गीता से विवाद करने लगे। इसके बाद डॉ. वीपी शेषा को सीएमएचओ बना दिया गया। डॉ. चतुर्वेदी दोबारा हाईकोर्ट से स्टे लेकर सीएमएचओ बन गए। उनके द्वारा मनमाने ढंग से कर्मचारियों की पोस्टिंग करने, लोगों को नौकरी देने आदि मामलों की शिकायतें विभाग के प्रमुख सचिव प्रवीर कृष्ण के साथ ही जिले के प्रभारी मंत्री, प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री नरोत्तम मिश्रा से की गई। इसके बाद ग्वालियर के टीवी अस्पताल के अधीक्षक डॉ. वीके मिश्रा को पदोन्नत करते हुए छतरपुर जिले का नया सीएमएचओ पदस्थ किया गया। पहले ही तरह की इस बार भी नई पदस्थापना होते ही डॉ. केके चतुर्वेदी छुट्टी पर चले गए और डॉ. वीके गुप्ता ने एक पक्षीय प्रभार ले लिया। अब डॉ. गुप्ता 25 सितंबर तक के अवकाश पर चले गए हैं। इसी बीच डॉ. चतुर्वेदी स्टे मिलने की बात कह रहे हैं। इससे विवाद गहराने की स्थिति बन रही है।
हम दो दिन बाद खोलेंगे पत्ते
प्रभारीसीएमएचओ डॉ. केके चतुर्वेदी कहते हैं कि उन्हें कोर्ट से स्टे मिल रहा है। वे सीएमएचओ बने रहेंगे, लेकिन इससे संबंधित पूरी जानकारी वे दो दिनों बाद सार्वजनिक करेंगे। डाॅ. चतुर्वेदी याद दिलाते हैं कि अब तक उन्होंने डॉ. गुप्ता को प्रभार नहीं दिया है।
दोदिनों बाद मैं छतरपुर में ही रहूंगा
शासनद्वारा पदस्थ किए गए सीएमएचओ डॉ. वीके गुप्ता कहते हैं कि वे दो दिनों बाद अवकाश से वापस रहे हैं। इसके बाद छतरपुर में ही रहेंगे। उन्हें छतरपुर में रहकर ही नौकरी करनी है। डॉ. चतु