पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ठेकेदारी में लगा घाटा तो शुरू कर दी चोरी

ठेकेदारी में लगा घाटा तो शुरू कर दी चोरी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता | छतरपुर/गढ़ीमलहरा

जिलेके गढ़ीमलहरा के समीपी गांवों में एक ओर फीडर सेपरेशन में नई बिजली लाइन डाली जा रही है तो वहीं दूसरी ओर कंपनी से जुड़े ठेकेदार ही इनके तार चोरी करके ले जा रहे हैं। इसका खुलासा सोमवार को हुई पुलिस कार्रवाई में हुआ। पुलिस ने बिजली कंपनी के ठेकेदार सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चारों लोगों को जेल भेज दिया है। इस घटनाक्रम में बिजली कंपनी के अधिकारी का नाम भी रहा है।

मेघा इंजीनियरिंग कंपनी द्वारा जिले में फीडर सेपरेशन का काम कर रही है। इसके तहत गांवों में पुरानी बिजली लाइन के अलावा एक-एक नई बिजली लाइन डाली जा रही है। इस कंपनी ने कुछ स्थानीय ठेकेदारों को काम बांट दिया है। वर्तमान में गढ़ीमलहरा क्षेत्र के खोंप गांव के पास बिजली की नई लाइन डाली गई है। इसी लाइन का तार काटने की सूचना मेघा इंजीनियरिंग कंपनी के अधिकारियों को मिली। इस पर एक टीम मौके पर पहुंची तो यहां पर दो लोग तार काट रहे थे। इस पर टीम गढ़ीमलहरा थाने पहुंची। गढ़ीमलहरा थाना से टीआई ओएस चंदेल पुलिस लेकर मौके पर पहुंचे तो वहां से बिजली का तार काट रहे दो युवकों रिजवान मुसलमान और दशरथ कुशवाहा को पकड़ा। इन लोगों ने बताया कि ये लोग ठेकेदार नितिन फौजदार के कहने पर तार काट रहे हैं। मौके पर मौजूद नितिन ने भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उसे पकड़ लिया। इन लोगों ने भाड़े पर एक ट्रैक्टर ले लिया था और इसी में काटा गया तार लादकर ले जाने की तैयारी थी। पुलिस ने ट्रैक्टर के ड्राइवर को भी पकड़ लिया। इस तरह से करीब बिजली का 2 क्विंटल तार, एक ट्रैक्टर-ट्राली और एक अल्टो कार के साथ चार लोगों को गिरफ्तार किया। इन्हें जेल भेज दिया गया।

आरोपी ठेकेदार भी जेल गया।

गढ़ीमलहरा पुलिस द्वारा तार चोरी करते हुए इन तीन कर्मचारियों को पकड़ा गया।

चोरी करके तार को ट्राॅली में डाल लिया गया था। इसके बाद पुलिस ने जब्त कर लिया।