पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • छतरपुर, पन्ना टीकमगढ़ जिलों की कार्यशाला 15 को

छतरपुर, पन्ना-टीकमगढ़ जिलों की कार्यशाला 15 को

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिलाभाजपा कार्यालय में शुक्रवार को सदस्यता अभियान को लेकर संभागीय संगठन मंत्री दिनेश शर्मा ने पार्टी के जिला पदाधिकारियों की बैठक ली। इस बैठक में उन्होंने कहा कि सक्रिय सदस्यता के लिए अब अनिवार्य रूप से 100 साधारण सदस्य बनाना जरूरी है। संगठन द्वारा तय लक्ष्य को पूरा करने के लिए विशेष प्रयास के साथ-साथ सभी विधानसभा, ग्राम केंद्र, मतदान केंद्र तक हर इकाई का लक्ष्य तय करते हुए सभी को सामूहिक प्रयास करने की जरूरत है।

भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी प्रदीप खरे मंटू ने बताया कि 15 दिसंबर को छतरपुर में पन्ना, टीकमगढ़ और छतरपुर जिले की सदस्यता को लेकर सामूहिक कार्यशाला आयोजित की जाएगी। इस बैठक में भाजपा के वरिष्ठ नेता अरविंद सिंह भदौरिया विशेष रूप से मौजूद रहेंगे।

इस कार्यशाला में तीनों जिलों के जनप्रतिनिधि, मंडल विस्तारक, मंडल अध्यक्ष, महामंत्री सदस्यता प्रभारी और जिलों के पदाधिकारी हिस्सा लेंगे। इसके बाद आगामी 21 दिसम्बर को जिला मुख्यालय पर जिला स्तरीय कार्यशाला को भी आयोजित किया जाएगा। संभागीय संगठन मंत्र श्री शर्मा ने 14 दिसंबर को छतरपुर में आयोजित होने वाली संकल्प रैली के लिए पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को बधाई दी। बैठक का संचालन जिला महामंत्री जयराम चतुर्वेदी ने किया। अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष संजय रिछारिया ने की। कार्यक्रम में पूर्व विधायक विजय बहादुर सिंह बुंदेला, जिला उपाध्यक्ष कैलाश रावत, विनोद टिकरया, रामनाथ यादव, जिला महामंत्री सुरेंद्र चौरसिया, राधे शुक्ला, गोविंद सिंह, संजय रैकवार, जगदीश यादव, जयश्री जैन, शोभा राजपूत, कैलाश कुशवाहा, संदीप मिश्रा सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

भाजपाके मंडल सदस्यता प्रभारी बने

सदस्यताअभियान को जिले के सभी मंडलों में चलाने के लिए जिला सदस्यता प्रभारी जिला महामंत्री जयराम चतुर्वेदी ने मंडल के सदस्यता प्रभारी बनाए हैं। छतरपुर नगर मंडल के महामंत्री अभिषेक खरे को छतरपुर नगर मंडल का सदस्यता प्रभारी बनाया है। इसी प्रकार हरपालपुर मंडल का बंशीलाल रैकवार, नौगांव नगर का राजेंद्र पटैरिया, नौगांव ग्रामीण में जयदेव सिंह, महाराजपुर में देवेंद्र चौरसिया बाबा, चंदला में विनय जैन, बारीगढ़ में मनोज दीक्षित, सरबई में कुबैर द्विवेदी, लवकुशनगर में वेद प्रकाश चतुर्वेदी, राजनगर में राजेंद्र वर्मा, बमीठा में भूपेंद्र नायक, छतरपुर ग्रामीण में बांके बिहारी