अखंड रामायण पाठ हुआ
छतरपुर : शहरकी चौबे काॅलोनी में गुरुवार को अखंड रामायण पाठ का आयोजन किया गया। प. बृजेश महाराज ने बताया कि 24 घंटे तक लगातार अखंड रामायण पाठ का आयोजन हुआ। इसमें संगीतमय भजन मंडली को भी बुलाया गया था। कथा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ रही। अखंड रामायण पाठ के समापन पर हवन पूजन कर प्रसाद वितरण भी किया गया।