टक्कर से युवक घायल
छतरपुर : बमनौराथाना क्षेत्र के एक युवक के बाइक चलाते समय पीछे रही दूसरी बाइक के टकराने वह सड़क पर गिरकर घायल हो गया है। इलाज के लिए उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया कि हजारी पिता नन्हेंभाई लोधी उम्र 25 साल अपने घर से छतरपुर के लिए निकले थे। सड़क दुर्घटना के कारण वे बुरी तरह घायल हो गए हैं। उनके सिर में काफी चोट आई हैं, जबकि आरोपी बाइक चालक फरार है।