एक दिन में एक हजार सदस्य बनाने का दावा
भाजयुमो ने चलाया सदस्यता अभियान
भास्करसंवाददाता| छतरपुर
शहरमें शुक्रवार को छत्रसाल चौक पर भाजयुमो द्वारा सदस्यता अभियान चलाया गया। अभियान में पहले दिन एक हजार लोगों को सदस्यता दिलाई गई। भाजयुमो के मीडिया प्रभारी देंवेद्र अनुरागी ने बताया कि दोपहर 12 बजे शाम पांच बजे तक चले इस सदस्यता अभियान में पहले दिन एक हजार सदस्यों को भाजपा की सदस्यता दिलाई गई।
इसके अलावा यह सदस्यता अभियान 19 मंडलों में चलाया गया है। जिसमें कुल 5 हजार लोगों को पहले दिन सदस्यता दिलाई गई है। उन्होंने बताया कि यह अभियान एक माह तक नियमित रूप से चलाया जाएगा। अभियान में 30 हजार सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है।शनिवार को चौक बाजार में सदस्यता अभियान होगा।
पहले दिन सदस्यता अभियान में भाजयुमो के जिलाध्यक्ष अरविंद पटैरिया, मुकेश पांडेय, रणवीर पटैरिया, रज्जू राजा, राजा चतुर्वेदी, रवि त्रिपाठी, प्रदीप गुप्ता सहित भाजयुमो के सभी पदाधिकारी मौजूद रहे।
छतरपुर | छत्रसालचौराहे पर भाजयुमो के जिला अध्यक्ष अरविंद पटैरिया के नेतृत्व में सदस्यता अभियान चलाया गया।