पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बीज थैरेपी शिविर का हुआ समापन

बीज थैरेपी शिविर का हुआ समापन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
छतरपुर| शहरके हनुमान टौरिया में छह दिन तक योग शिक्षा, बीज थैरेपी कलर थैरेपी शिविर आयोजित किया गया। इस शिविर का समापन शुक्रवार को हुआ। हनुमान टौरिया में देव संस्कृति विश्वविद्यालय मथुरा द्वारा योग शिक्षा, बीज थैरेपी और कलर थैरेपी शिविर का आयोजन किया गया। इसमें विश्वविद्यालय से आईं रूपा, राखी सैनी, मुस्कान सोनी, विंसी चौधरी द्वारा लोगों को थैरेपी दी गई। इस शिविर में छह दिन तक शहर के कई लोगों ने पहुंचकर योग शिक्षा, बीज थेरेपी और कलर थैरेपी का लाभ लिया। अनुशरण योग समिति द्वारा प्रशिक्षक रूपा, राखी, मुस्कान और विंसी का शाल-श्रीफल से सम्मान किया। समापन कार्यक्रम में अनुशरण योग समिति के राजाराम अहिरवार ने विदाई गीत प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में प्रकाश जैन, सीआर नागर, हरगोविंद चौरसिया, गोविंद सिंह बुंदेला, जाहर सिंह, महेंद्र गौतम, सर्वेश मिश्रा, आशीष गुप्ता, रामनारायण कुशवाहा, सगीर अहमद, अशोक गुप्ता, कमलेश खरे, जानकी सेठ, जगराम गोस्वामी, लक्ष्मण राजपूत शामिल रहे।