टक्कर मारी, लेकिन नहीं हुई कार्रवाई
टक्कर मारी, लेकिन नहीं हुई कार्रवाई
भास्कर संवाददाता|छतरपुर
शहरके आरडी खरे अस्पताल के सामने एक युवक को बाइक सवार ने टक्कर मार दी। इस मामले की शिकायत के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई है। पीड़ित ने कार्रवाई की मांग की है। अस्पताल के पास चाट की दुकान संचालित करने वले प्रेमचंद्र साहू ने बताया कि वह 7 फरवरी की शाम को सड़क पार कर रहा था, तभी तेज रफ्तार से जा रही बाइक क्रमांक एमपी 16 एमजी 4671 के चालक ने उसे टक्कर मार दी। इससे उसे गंभीर चोटें आईं। तीन दिनाें तक उसने जिला अस्पताल में इलाज कराया और सिटी कोतवाली पुलिस से घटना की शिकायत की, लेकिन काेई कार्रवाई नहीं हुई है। पीड़ित अब मामले की शिकायत एसपी कार्यालय में करेगा।