पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चुनावी रंजिश में फायरिंग, एक की मौत

चुनावी रंजिश में फायरिंग, एक की मौत

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दोनों पक्षों के 4-4 घायलों का जिला अस्पताल में चल रहा इलाज

भास्करसंवाददाता | छतरपुर

शहरके ओरछारोड थाना क्षेत्र के ग्राम धामची में गुरुवार की शाम को खूनी संघर्ष हो गया। उप सरपंच बनने के लिए यहां पर दो पक्षों ने एक-दूसरे पर फायरिंग की। इस घटना में एक युवक की मौत हो गई है, जबकि दोनों पक्षों के 4-4 लोगों को घायल अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद जिला अस्पताल में काफी अफरा-तफरी की स्थिति देखने को मिली।

धामची गांव के लोगों ने बताया कि गुरुवार की शाम को भाजपा युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष लक्ष्मन यादव और गांव के ही प्रताप यादव पक्ष के लोग आमने-सामने गए। जमीन को लेकर चल रही पुरानी रंजिश के साथ ही हाल ही में हुए पंचायत चुनावों की रंजिश के चलते लक्ष्मन के भाई शत्रुघन यादव का प्रताप यादव पक्ष के लोगों से गुरुवार को विवाद हुआ। इसमें शत्रुघन पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इसकी जानकारी लगते ही शत्रुघन के पक्ष के लोग भी मौके पर गए। इसके बाद दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। इसी बीच दोनों पक्षों में फायरिंग हुई। इसमें एक पक्ष के शत्रुघन यादव, कैलाश यादव को गोली लगी और लक्ष्मन, राम यादव एवं एक अन्य को गंभीर चोटें आईं, तो वहीं दूसरे पक्ष में प्रताप यादव को भी गोली लगी और राजा भैया, धर्मजीत, दशरथ को हाथ-पांव में चोटें आईं। इनमें से शत्रुघन ने जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया।

दोनोंपक्षों की गाड़ियों में तोड़फोड़

इसघटना में लक्ष्मन यादव की स्कार्पियो जीप क्रमांक यूपी 95 डी 2100 में तोड़फोड़ हुई है तो वहीं प्रताप यादव के पक्ष की बोलेरो जीप क्रमांक यूपी 93 जेड 4391 भी क्षतिग्रस्त है। घायलों के साथ आए ग्रामीणों ने बताया कि शत्रुघन को गोली लगने के बाद लक्ष्मन यादव पक्ष के लोग उसे स्कार्पियो में रखकर अस्पताल पहुंचने का प्रयास कर रहे थे। इसलिए प्रताप पक्ष के लोगों ने गाड़ी में तोड़फोड़ कर दी थी। इसी तरह से प्रताप आदि के घायल होने पर उसे अस्पताल ले जाने के लिए परिवारजन प्रयास कर रहे थे तो शत्रुघन के परिजनों ने प्रताप की गाड़ी पर गुस्सा उतारा।

जिलाअस्पताल में बनी अफरा-तफरी की स्थिति

इसघटना के बाद जिला अस्पताल में लोगों की भीड़ जुट गई। भाजपा नेता लक्ष्मन यादव के भाई की इस वारदात में मौत की खबर लगते ही विधायक ललिता यादव मौके पर पहुंचीं। वहीं दूसरी ओर भारी संख्या में दोनों पक्षों के समर्थक मौके पर पहुंच गए। इससे यहां पर अव्यवस्था हो गई। अस्पताल के सुरक्षा गार्डों द्वारा बमुश्किल ही व्यवस्था को संभाला गया।

वारदात में वाहन भी टूट गए हैं।

जिला अस्पताल में बिलखते परिजन।

प|ी को उपसरपंच बनाना था, लेकिन अब खुद ही नहीं रहा

इसघटना के बाद जिला अस्पताल पहुंचे सीएसपी डीएस परिहार ने बताया कि गांव में लक्ष्मन यादव और प्रताप यादव के बीच एक दीवार बनाने काे लेकर काफी लंबे समय से विवाद चल रहा था। करीब 5 महीने पहले मामले में एफआईआर भी हुई थी। हाल ही में लक्ष्मन यादव पक्ष का हन्नू बंशकार सरपंच चुना गया है। शुक्रवार को उप सरपंच का चुनाव होना है। गांव के 20 पंचों में से उपसरपंच चुना जाना है। एक ओर शत्रुघन अपनी प|ी को पंच होने के कारण उपसरपंच बनाने के लिए प्रयासरत था तो वहीं दूसरी ओर प्रताप के परिवार से चुने गए पंच को उपसरपंच बनाने की तैयाारी प्रताप द्वारा की जा रही थी। इसी चुनाव से ठीक एक दिन पहले यह वारदात हुई है। सीएसपी श्री परिहार के अनुसार मामले में दोनों पक्षों की शिकायत ली जा रही है। छानबीन करके एफआईआर दर्ज की जाएगी।