एक्सीडेंट में तीन घायल
छतरपुर | शहरमें सड़क दुर्घटना में वाहनो की आपस में टक्कर से तीन लोग घायल हो गए है। इसमें एक महिला और दो युवक को घायल अवस्था में इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया कि विश्वनाथ काॅलोनी की रहने वाली काजल पति राजेंद्र परासर उम्र 20 साल, नौगांव के रहने वाले आकाश पिता महेंद्र उम्र 40 साल, नौगांव के ही संजीव पिता राजकिशोर उम्र 27 साल के सड़क दुर्घटना में घायल हो जाने पर उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
डाक्टर द्वारा ससभी घायलों का इलाज किया जा रहा है।