पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • थाना प्रबंधन के तरीके बताए

थाना प्रबंधन के तरीके बताए

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहरके पुलिस लाइन कांफ्रेंस हॉल में रेंज स्तरीय थाना प्रबंधन कार्यक्रम की गुरुवार को शुरुआत हुई। इसमें छतरपुर, पन्ना और टीकमगढ़ जिलों से आए एसआई और एएसआई स्तर के पुलिस अधिकारियों ने हिस्सा लिया।

तीनों जिलों से 30 पुलिस अधिकारियों को इस प्रशिक्षण में शामिल किया गया था। कार्यक्रम का शुभारंभ डीआईजी केसी जैन ने किया। उन्होंने थानों में काम करने के तरीकों और आपसी सामंजस्य के बारे में बताया।

एसपी ललित शाक्यवार ने तनाव प्रबंधन के बारे में जानकारी दी। कोर्स डायरेक्टर एआईजी रश्मि पांडे ने वरिष्ठ अधिकारियों से तालमेल के बारे में बताया। एडीपीओ केके गौतम ने अनुसंधान में बरती जाने वाली सावधानियाें, एफआईआर और चालान प्रस्त़ुत करने की सावधानियों, हत्या, लूट और बलात्कार के मामलों में विवेचना में सावधानियाें के बारे में बताया। एसडीओपी खजुराहो मुबारक अली ने पुलिस एक्ट के प्रावधानों की जानकारी दी। इस दौरान आरआई इनोद रंधावा ने पुलिसिंग के बारे में जानकारी दी।

थना प्रबंधन प्रशिक्षण लेते सहायक उप निरीक्षक एव उप निरीक्षक