राधे शुक्ला को मातृ शोक
कार्यालय संवाददाता | छतरपुर
भाजपाके जिला मंत्री राकेश शुक्ला राधे की माता जी का निधन हो गया है। शुक्रवार को उनका अंतिम संस्कार होगा। राधे शुक्ला की मां सुमन पति शिवकुमार शुक्ला ने 80 वर्ष की उम्र में गुरुवार की शाम अंतिम सांस ली। वे अपने पीछे हंसता-खेलता परिवार छोड़ गई हैं। उनका अंतिम संस्कार शुक्रवार की दोपहर 12 बजे सिंघाड़ी नदी स्थित मुक्तिधाम में होगा।