महिलाओं ने लिया इंटरनेट का ज्ञान
शहरके एक्सीलेंस स्कूल में शक्ति योजना के तहत महिलाओं को इंटरनेट का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसमें महिलाओं को इंटरनेट के प्रति निपुण बनाया जा रहा है। यहां गुरूवार को बड़ी संख्या में महिलाओं को प्रशिक्षण दिया गया।
शहर के एक्सीलेंस स्कूल में यह 5 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जा रहा है। इसमें भोपाल से आई संबंध संस्था दीपक वर्मा ने बताया कि सुबह साढ़े 10 बजे से शाम साढ़े 5 बजे तक तीन शिफ्टों में महिलाओं को इंटरनेट की जानकारी दी जा रही है। एक शिफ्ट में 80 महिलाओं को ट्रेनिंग दी जा रही है। ट्रेनिंग देने के लिए 4 सदस्यी 1 टीमें बनाई गई हैं। यहां महिलाओं को इंटरनेट के विभिन्न आप्शन के बारे में बताया जा रहा है। इसके साथ ईमेल करना, सोशल साइटस, विभिन्न शासकीय जानकारियों को वेवसाइट से निकालना आदि अनेक विषयों के बारे में सिखाया गया।
श्री वर्मा ने बताया यहां आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, एएनएम, आशा कार्यकर्ताओं समेत अन्य महिलाओं को इंटरनेट फ्रेंडली बनाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में गर्वनेंस का दौर चल रहा है। ऐसे समय में महिलाओं के इंटरनेट सीख जाने से वे आत्मनिर्भर बन सकेंगी। गर्वनेंस की विभिन्न सुविधाओं का स्वयं उपयोग कर अन्य ग्रामीण महिलाओं को उसका जानकार बना सकेंगी। 5 दिन चलने वाले कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता प्रशिक्षित होंगी। यह कार्यक्रम आईटी विभाग के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है।
जानकारी
छतरपुर के एक्सीलेंस स्कूल मंे इंटरनेट का प्रशिक्षण लेतीं महिलाएं