पुलिस ने 21 हजार रुपए की राशि वसूली
हेलमेट लगाने को लेकर 50 से अधिक वाहनों के काटे चालान
भास्करसंवाददाता | टीकमगढ़
ट्राफिकपुलिस की ओर से हेलमेट को लेकर कार्रवाई का दौर दूसरे दिन भी जारी रहा। सिविल लाइन मार्ग पर गुरुवार को 50 से अधिक चालान किए गए। जिनसे 21 हजार का समन शुल्क वसूला गया। अधिकतर कार्रवाई नाबालिग वाहन चालकों पर की गई।
इस बीच जिन वाहन चालकाें के पास लाइसेंस नहीं मिला। अधिकतर बच्चे अपने अभिभावकों से फोन से बात करते नजर आए। लेकिन पुलिस अधिकारियाें ने बच्चों को एक बात नहीं सुनी। इससे पहले ट्राफिक पुलिस कर्मियों ने मार्ग के दोनों ओर आने जाने पर लोगों को रूककर वाहनों के दस्तवेजों की जांच की। कार्रवाई के दौरान नाबालिग बच्चों द्वारा वाहन चलाने पर कार्रवाई की गई। दिन भर 50 चालान किए गए। जिसमें अधिकतर नाबालिग वाहन चालकों पर कार्रवाई की गई।
कई वाहन चालकों के पास दस्तावेज उपलब्ध नहीं थे। कार्रवाई के दौरान लगभग 21 हजार का समन शुल्क वसूला गया है।
छतरपुर जिला अस्पताल में गुरूवार को ग्राम डढारी से इलाज कराने आई महिला के पर्स से मोबाइल और 1200 रूपयों की चोरी हो गई है। महिला ने इसकी शिकायत थाना कोतवाली में की है। पुलिस ने बताया कि पूनम तिवारी अपनी मौसी का इलाज कराने अस्पताल आई थी। पर्चा कटाने के बाद जब वे डाक्टर को दिखाने पहुंची तो वहा खूब भीड़ थी। डाक्टर को दिखाने के लिए पूनम अपनी मौसी के साथ उसी भीड़ में खड़ी हो गई। उसके पीछे ही एक लड़की मुह बांध कर आई और डाक्टर को दिखाने के लिए जल्दबाजी करने लगी। वह लड़की बार बार आगे पीछे हो रही थी। फिर अचानक वहां सेस चली गई। उसके जाते ही पूनम ने अपने पर्स में मोबाइल के लिए हाथ डाला तो उसका मोबाइल गायब था। और देखा तो उसके पर्स में रखे 1200 रूपए भी गायब हो गए थे।
यातायात पुलिस वाहन चालकों को समझाते हुए और बाद में काटे चालान