पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • समर्पण दिवस पर हुए कार्यक्रम

समर्पण दिवस पर हुए कार्यक्रम

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिलेके सभी मंडलों एवं मतदान केन्द्रों पर भाजपा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में पं. दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि को समर्पण दिवस के रूप में मनाया। भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी प्रदीप खरे मन्टू ने बताया कि जिले के सभी मंडल केन्द्रों पर मंडल प्रभारियों एवं पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की अगुवाई में प्रमुख कार्यक्रम आयोजित किए गए।

जिला संगठन की ओर से जिले के वरिष्ठ पदाधिकारी को मण्डल केन्द्र में होने वाले कार्यक्रम में मुख्य वक्ता बनाकर भेजा गया था। सरदार प्यारा सिंह महाराजपुर, विधायक मानवेन्द्र सिंह हरपालपुर, उमेश शुक्ला नौगांव नगर, राधे शुक्ला नौगांव ग्रामीण, विधायक आरडी प्रजापति चंदला, करूणेंद्र प्रताप सिंह सरबई, उपमा त्रिपाठी बारीगढ़, डॉ. घासीराम पटेल राजनगर, नारायण महेश्वर काले बमीठा, मधुसूदन पित्रे छतरपुर ग्रामीण, जुझार सिंह बुन्देला महेवा, विधायक पुष्पेन्द्रनाथ पाठक बिजावर, अरविन्द पटैरिया सटई, विनोद टिकरया ईशानगर, विधायक रेखा यादव, बड़ामलहरा, डॉ. रमेश असाटी बकस्वाहा और पूर्व विधायक कपूर चन्द्र घुवारा ने घुवारा मंडल के कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

छतरपुरनगर मंडल में हुआ कार्यक्रम

छतरपुरशहर का आयोजन जिला कार्यालय में सम्पन्न हुआ। इस मौके पर बिजावर विधायक पुष्पेन्द्र नाथ गुड्डन पाठक ने बताया कि संगठन को मुख्य दिशा देने बाले पंडित दीनदयाल जी हमारे बीच में नहीं है पर उनके विचार सदा हमारे साथ रहेंगें।

पूर्व जिला महामंत्री नारायण महेश्वर काले ने इस मौके पर कहा कि भारतीय जनता पार्टी का इतिहास त्याग तपस्या से भरा हुआ है। एक बार देश की एकता, अखण्डता के खातिर हमारे पूर्वजों ने अपनी पार्टी तक का दमन कर दिया था। इस मौके पर छतरपुर विधानसभा प्रभारी कमलेश साहू, जिला महामंत्री जयराम चतुर्वेदी, सुरेन्द्र चौरसिया पप्पू, संदीप मिश्रा नगर अध्यक्ष कन्हैयालाल गुप्ता, अभिषेक खरे, देवेन्द्र द्विवेदी, अरविन्द पटैरिया, विद्या शर्मा, प्रियंका त्रिपाठी, सीता सिंह, भावना अग्रवाल, राममूर्ति राजपूत, जानकी कुशवाहा, डॉ. मो. रफीक, सहित अनेक पार्षद एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।