पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अनुसूचित जाति का होगा जिपं अध्यक्ष

अनुसूचित जाति का होगा जिपं अध्यक्ष

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
छतरपुर | प्रदेश सरकार ने शुक्रवार को ग्रामीण विकास विभाग मप्र शासन ने जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए आरक्षण कर दिया है। इसके तहत छतरपुर जिला पंचायत अध्यक्ष पद को अनुसूचित जाति वर्ग के लिए आरक्षित किया गया।

जिला प्रशासन ने जिला पंचायत के सभी 22 वार्डों के आरक्षण की प्रक्रिया पहले ही पूरी कर ली है। इसके तहत अनुसूचित जाति और अनुसूचित जाति महिला के लिए 5 वार्ड पहले ही आरक्षित किए गए हैं। इन्हीं में से चुनकर आने वाले जिला पंचायत सदस्यों के अध्यक्ष बनने की संभावना अधिक रहेगी।

इसी प्रकार पन्ना जिला पंचायत अध्यक्ष को सामान्य वर्ग और टीकमगढ़ जिला पंचायत अध्यक्ष को अनुसूचित जाति वर्ग के लिए आरक्षित किया गया है।