पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्कूल बस रोककर फैलाई दहशत

स्कूल बस रोककर फैलाई दहशत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहरके पन्ना रोड पर सन्मति स्कूल की बस को शुक्रवार को एक दर्जन युवकों ने फिल्मी स्टाइल में रोक लिया। ड्राइवर से बस की चाबी छीनकर आरोपियों ने मारपीट की कोशिश की। इसी बीच पुलिस जाने से आरोपी मौके से भाग निकले। इस घटनाक्रम के बाद स्कूली बच्चे दहशत में हैं। वे स्कूल नहीं जाने की बात कह रहे हैं तो वहीं स्कूल प्रबंधन से घटना के बाद संपर्क नहीं हो सका।

सन्मति स्कूल की एक बस से खजुराहो, बमीठा और गंज के बच्चे पढ़ने के लिए रोजाना आते-जाते हैं। शुक्रवार को यह बस लेकर ड्राइवर ठाकुरदीन प्रजापति और कंडक्टर रविंद्र कुमार खजुराहो के लिए रवाना हुए तो गैस एजेंसी गोदाम के पास ही इस बस को चार बाइक में सवार होकर आए एक दर्जन युवकों ने रोक लिया।

इन युवकों ने ड्राइवर से बस की चाबी छीनने के साथ ही बस के अंदर घुसने का प्रयास किया। करीब 5 मिनट तक युवक बस के गेट खोलकर कंडक्टर को बाहर निकालने के लिए कहते रहे। इसी बीच पुलिस की गाड़ी सड़क पर दिखाई दी। इसे देखकर सभी युवकों ने अपनी-अपनी बाइक उठाईं और मौेके से भाग निकले। इन सभी युवकों की बाइक में रजिस्ट्रेशन नंबर नहीं पड़े थे।

सहमेहुए हैं बच्चे, नहीं जाना चाहते स्कूल

इसघटना के बाद बच्चे बुरी तरह से घबरा गए हैं। एक बच्ची के पिता बताते हैं कि उनकी बेटी ने यह घटना देखी और घर आकर रोते हुए स्कूल नहीं जाने की बात कही। इसके बाद उन्होंने स्कूल प्रबंधन से संपर्क की कोशिश की, लेकिन कोई संपर्क नहीं हो सका। इस घटना से बच्चे और उनके अभिभावक परेशान हैं। वहीं सिविल लाइन पुलिस का कहना है कि इस मामले की शिकायत नहीं आई है। शिकायत आते ही सख्त कार्रवाई की जाएगी।