पेड़ पर मृत तेंदुआ लटका मिला
पेड़ पर मृत तेंदुआ लटका मिला
छतरपुर |पन्ना टाइगर रिजर्व के गहरीघाट रेंज की झालर बीट में एक तेंदुआ मृत अवस्था में मिला है। वह तेंदू के पेड़ से लटका हुआ था। पन्ना नेशनल पार्क के फील्ड डायरेक्टर आर श्रीनिवास मूर्ति ने बताया कि दैनिक गश्ती के दौरान एक तेंदू के पेड़ पर करीब 20 फीट की ऊंचाई पर नर तेंदुआ मृत अवस्था में मिला। मौके पर मूर्ति पहुंचे और शव का परीक्षण कराया। उनके अनुसार किसी प्राकृतिक बीमारी के कारण ही उसकी मौत हुई होगी। काफी समय पहले उसकी मौत हो जाने से पक्षियों ने उसके शव के अधिकतर हिस्से को खा लिया। उसके शव का पीएम कराकर अंतिम संस्कार किया गया।