व्यापारियों की बैठक आज
छतरपुर : भारतीयजनता पार्टी के व्यापारी प्रकोष्ठ के संभागीय प्रभारी लालू लालवानी ने शहर में बढ़ रहे अपराधों के मद्देनजर व्यापारियों की एक बैठक शनिवार को बुलाई है। इस बैठक में व्यापारी नेता विवेक उप्पल, राजेंद्र नीखरा, महेंद्र अग्रवाल, रूप लालवानी, शिवसेना प्रमुख मुन्ना तिवारी, अजय अग्रवाल सहित अनेक व्यापारी शामिल होंगे। वे शहर की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चर्चा करेंगे।