पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जीप ने टक्कर मारी

जीप ने टक्कर मारी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मढ़देवरा : नगरसे गुजर रहे छतरपुर एसएलआर की जीप ने एक बच्ची को टक्कर मार दी। इससे बच्ची बुरी तरह से घायल हो गई। बच्ची को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्थानीय लोगों ने बताया कि एसएलआर आदित्य सोनकिया छतरपुर से एक मीटिंग में शामिल होने के लिए सागर जा रहे थे। इसी बीच मढ़देवरा के मुकेश सेन की 9 वर्षीय बेटी मोहनी सेन स्कूल जाने के लिए सड़क पार करने लगी। इससे यह बच्ची जीप क्रमांक एमपी 02 एवी 2524 की चपेट में गई। गंभीर हालत में बच्ची को शाहगढ़ के अस्पताल पहुंचाया गया। यहां से जिला अस्पताल के लिए रैफर किया गया। एसएलआर आदित्य सोनकिया और ड्राइवर रामजी ने मौके पर मौजूद लोगों को बच्ची के इलाज का पूरा खर्च उठाने का आश्वासन दिया है।