हादसे में युवक घायल
छतरपुर : बड़ागांवधसान थाना क्षेत्र के रहने वाले एक युवक के सड़क दुर्घटना में घायल हो जाने पर उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया कि मदन पिता हीरालाल बरार उम्र 24 साल अपने घर से खेत पर जा रहे थे की रास्ते में अचानक चार पहिया वाहन के टक्कर मार देने से वह घायल हो गए है। इलाज के लिए उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। युवक को हाथ पैर में काफी चोट आई हैं जबकि आरोपी चालक फरार है।