- Hindi News
- स्कूल में छात्र की पिटाई से नाराज हुए छात्र
स्कूल में छात्र की पिटाई से नाराज हुए छात्र
शहरके एक्सीलेंस स्कूल में शुक्रवार को कक्षा 9 वीं के छात्र सोहन लाल पटेल ने बताया कि वह अपनी कक्षा में दोस्तों के साथ शांत बैठे थे लेकिन उनके पीछे के बच्चे आपस में लड़ रहे थे।
इसी समय पुष्पा कला मेडम कक्षा में गई और सोहन को डाट कर मारा और कक्षा से बाहर निकाल दिया। सोहन को इस बात का दुख था कि उसने कक्षा में कुछ भी नहीं किया था और बेवजह ही टीचर ने उसकी बात सुने बगैर ही उसकी पिटाई कर दी। दोस्तों के काफी समझाने के बाद भी उसके आंसू नहीं रूके। इससे एक्सीलेंस स्कूल के पास छात्रों की काफी भीड़ लग गई। बाद में अन्य शिक्षकों के समझाने पर मामला शांत हो गया।
छतरपुर। एक्सीलेंस स्कूल में कक्षा 9वीें के छात्र के साथ टीचर द्वारा मारपीट करने से रोता हुआ छात्र।