आरोपियों पर कार्रवाई की मांग
छतरपुर|जिले केमहाराजपुर नगर के वार्ड क्रमांक दो में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया है।
इस पर एक पक्ष ने जिला मुख्यालय आकर शुक्रवार को एसपी को ज्ञापन दिया और आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की है। महाराजपुर निवासी लखनलाल चौरसिया ने बताया कि उसने अपनी भूमि का कुछ हिस्सा बेच दिया था और शेष हिस्से पर खेती करने लगा। उन्होंने बताया कि कुछ लोग उनकी शेष भूमि को हड़पना चाहते थे इसलिए वे उनको परेशान करने लगे। भूमि के सीमांकन के दौरान आरोपियों ने लखनलाल और उनके बेटे के साथ मारपीट की और धमकी दी। घटना की रिपोर्ट महाराजपुर थाने में की गई। लेकिन पुलिस ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की है। उन्होंने ज्ञापन देकर आरोपियों पर कार्रवाई करने की मांग की है।
छतरपुर। महाराजपुर में दो पक्षों में विवाद होने पर एक पक्ष ने जिला मुख्यालय आकर आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की है।