विज्ञान प्रदर्शनी आज
छतरपुर : शहरके देरी रोड में संचालित महर्षि विद्या मंदिर में शनिवार को विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। प्राचार्य सीके शर्मा ने बताया कि विज्ञान प्रदर्शनी स्कूली छात्रों के द्वारा बनाए गए बेहतर मॉडल के साथ ही उन्हें विज्ञान की जानकारी देने के उद्देश्य से आयोजित की जा रही है। यह प्रदर्शनी सुबह 10 बजे से होगी।