मरम्मत होने से सड़क हो गई जर्जर
केवल ठेकेदारों से रायलटी लेना ठीक नहीं : प्रजापित
लोक निर्माण मंत्री ने सदन में सड़क की गुणवत्ता की जांच का आश्वासन दिया
भास्करसंवाददाता| लवकुशनगर
चंदलाविधायक आरडी प्रजापति ने हिल वेज कंस्ट्रक्शन द्वारा क्षेत्र में बनाई जा रही सड़क की घटिया गुणवत्ता एवं निर्माण में अवैध रेत का इस्तेमाल करने का मामला विधानसभा में उठाया है। विधायक के प्रश्न के उत्तर में लेक निर्माण मंत्री सरताज सिंह ने कहा कि घटिया निर्माण की जांच करा लेंगे लेकिन वर्तमान प्रक्रिया में रेत का स्त्रोत बताने के लिए ठेकेदार बाध्य नहीं है। जवाब से असंतुष्ट विधायक ने जोर देकर कहा कि ठेकेदारों से केवल रेत की रायल्टी लेना पर्याप्त नहीं है। यदि रेत राज्य शासन की निर्धारित खदानों से आने के बजाय छोटे नालों से रही है तो इससे सड़क निर्माण की गुणवत्ता पर विपरीत प्रभाव पड़ना तय है।
विधायक श्री प्रजापति ने गुरुवार को विधानसभा में तारांकित प्रश्न क्रमांक 1292 के माध्यम से लोकनिर्माण विभाग से पूछा था कि छतरपुर जिले में पिछले दो सालों की अवधि में बनी सड़कों और भवनों की विस्तार से जानकारी दी जाए। इन निर्माण कार्यों में उपयोग हुई रेत के पिटपास की संपूर्ण जानकारी दी जाए।
दरअसल विधायक श्री प्रजापति यह जानना चाह रहे थे कि जब जिले में इस समय एक भी रेत खदान वैध तरीके से संचालित नहीं है तो लोक निर्माण विभाग अंतर्गत काम कर रही हिल वेज कंस्ट्रक्शन कंपनी 125 करोड़ रुपए की लागत से चंद्रपुरा से महाराजपुर की सड़क किस खदान से रेत लेकर बना रही है।
विधायक का आरोप था कि उनके विधानसभा क्षेत्र के लिए मुख्यमंत्री ने यह महत्वपूर्ण सड़क रूपी सौगात दी है। यह सड़क चंदला विधानसभा क्षेत्र के लिए लाइफ लाइन के समान है। लेकिन निर्माण में घटिया रेत एवं अन्य सामग्री का उपयोग होने से हिल वेज द्वारा बनाई जा रही सड़क की गुणवत्ता अत्यंत खराब है। उन्होंने कोर कटर से सड़क की गुणवत्ता की जांच की भी मांग की है।
विधायक के प्रश्न के उत्तर में लोक निर्माण मंत्री सरताज सिंह ने कहा कि विभाग अंतर्गत जो भी ठेकेदार काम करते हैं, उनके द्वारा इस्तेमाल की गई रेत की रायल्टी लोक निर्माण विभाग खनिज विभाग को जमा करा देता है। विभाग ठेकेदार द्वारा इस्तेमाल की गई रेत का रिकार्ड संधारित नहीं करता है। इस कारण इस प्रश्न का उत्तर देना संभव नहीं है। हालांकि उन्हो