पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • किसानों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं करेगी कांग्रेस : ित्रवेदी

किसानों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं करेगी कांग्रेस : ित्रवेदी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रदेशकांग्रेस कमेटी के आव्हान पर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा जिला मुख्यालय में किसानों की समस्याओं को लेकर धरना प्रदर्शन किया गया। इस कार्यक्रम में कांग्रेस नेताओं ने प्रदेश की भाजपा सरकार को जमकर कोसा।

कार्यक्रम में कांग्रेस जिलाध्यक्ष मनोज त्रिवेदी ने कहा कि मुख्यमंत्री अपने आप को किसान पुत्र कहते हैं उनके द्वारा राज्य भर के किसानों और उनकी खेती-किसानी की उपेक्षा की जा रही है। किसान इन दिनों खाद, बिजली और पानी की समस्या से जूझ रहा है। इस सांकेतिक धरना प्रदर्शन को पार्टी के जिलाध्यक्ष श्री त्रिवेदी के अलावा सरमनलाल मिश्रा, परमानंद विश्वकर्मा हल्के भैया, अधिवक्ता देवेन्द्र मिश्रा, लखन दुबे, अभिलेख खरे, सूर्यप्रताप सिंह बुंदेला, कीर्ति विश्वकर्मा आदि अनेक कांग्रेस नेताओं ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने छतरपुर जिले के किसानों की समस्याओं को जल्द हल किए जाने की बात कही और चेतावनी दी कि यदि इसी तरह आगे भी उपेक्षित रवैया जारी रहा तो जिलेभर के हर कस्बे और गांव में कांग्रेस बड़े आंदोलन करेगी। विरोध प्रदर्शन के दौरान हर प्रसाद अनुरागी, उपेन्द्र खरे, पवित्र खरे, अजय विक्रम परमार, आनंद मिश्रा, गोपीचंद्र जैन, विशाल शर्मा, अरुण मिश्रा, अब्बास अली, गोविंद तिवारी, शैलेन्द्र जैन, रामस्वरूप द्विवेदी, विश्वनाथ अहिरवार, महबूब खान के अलावा अनेक कार्यकर्ता मौजूद थे। धरना प्रदर्शन के दौरान मौके पर आए कलेक्टर के प्रतिनिधि के रूप में एसडीएम डीपी द्विवेदी को जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से प्रदेश के राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन दिया गया।

छतरपुर। छत्रसालचौराहे पर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा किसानों को बीज वितरित नहीं होने के विरोध में धरना प्रदर्शन किया गया।