सर्दी में ठिठुरते स्कूल जा रहे बच्चे
छतरपुर| क्षेत्रभर में करीब दो सप्ताह से ठंड तेज हो गई है, लेकिन स्कूल संचालकों द्वारा अभी तक स्कूल का समय नहीं बदला गया है। इससे बच्चों को ठंड में सुबह उठकर स्कूल जाने में परेशानी हो रही है।
भास्कर संवाददाता| छतरपुर
शहरमें पिछले दो दिनों से तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। रात के साथ दिन में सर्दी बढ़ गई है। शुक्रवार को दिन के समय भी सर्दी का अहसास लोगों को होता रहा। इसके साथ आसमान में बादलों का डेरा रहा। इससे लोगों को तेज धूप भी नहीं मिल सकी।
ठंड बढ़ने के कारण गर्म कपड़ों की दुकानों में ग्राहकों की भीड़ लगने लगी है। इन सब के बीच सर्दी बढ़ने से सबसे ज्यादा दिक्कतें छोटे बच्चों को स्कूलों जाने में हो रही है। स्कूल का समय परिवर्तन होने के कारण बच्चों को सर्दी में स्कूल जाना पड़ रहा है।
ठिठुररहे बच्चे
पिछलेएक सप्ताह से लगातार ठंड बढ़ रही है। इसको देखते हुए अभिभावक स्कूलों के समय में परिवर्तन की मांग कर रहे हैं। लेकिन शिक्षा विभाग द्वारा अब तक इस संबंध कोई कार्रवाई नहीं की गई है। अब गुरुवार से सर्दी बढ़ जाने से अभिभावकों ने समय बढ़ाने की दोबारा मांग की है। शहर के दिनेश तिवारी ने बताया कि उनकी बेटी को स्कूल जाने के लिए सुबह 6 बजे से उठकर तैयार होना पड़ता है। तब जाकर वह 7 बजे स्कूल जा पाती है। उन्होंने समय में परिवर्तन करने की मांग की है।सुबह से शहर के सड़कों पर बच्चे सर्दी से ठिठुरते हुए स्कूल जाते दिख रहे हैं।
दिनका तापमान 3 डिग्री गिरा
पिछले15 दिनों से रात के तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही थी। रात का तापमान 6 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 5.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रात के तापमान में गिरावट के बाद अब तेजी से दिन के तापमान में भी गिरावट हुई है। दिन का तापमान पिछले 15 दिनों में 31 डिग्री सेल्सियस से 26 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया है।
12दिसंबर
न्यूनतम: 5.3 डिग्री सेल्सियस अधिकतम : 26.0 डिग्री सेल्सियस
11दिसंबर
न्यूनतम: 6.2 डिग्री
अधिकतम : 26.5 डिग्री
9दिसंबर
न्यूनतम: 4.2 डिग्री
अधिकतम : 28.6 डिग्री