पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

कलश यात्रा आज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
छतरपुर : संगीतमयीश्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ शनिवार से चेतगिर कॉलोनी में हनुमान जी के मंदिर के सामने होने जा रहा है। एक सप्ताह तक चलने वाली इस कथा के पहले दोपहर 2 बजे से विशाल कलश यात्रा प्रारंभ होगी, जो जवाहर मार्ग, चेतगिर कॉलोनी और सीताराम कॉलोनी के मुख्य मार्गों से गुजरेगी। कलश यात्रा पश्चात अंतर्राष्ट्रीय कथावाचक पं.भगवती प्रसाद कौशिक द्वारा भागवत कथा प्रारंभ होगी। इसमें श्रीमद्भागवत महात्म्य, ज्ञान वैराग्य भक्ति चरित्र, धुंधकारी उद्धार शुकदेव जी का प्राकट्य तथा परीक्षित जन्म की कथा होगी। सभी कथा प्रेमियों से अनुरोध है कि कलश यात्रा में अधिक से अधिक संख्या मे सम्मिलित होकर पुण्य लाभ प्राप्त करते हुए कथा का आनंद उठाएं।