पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ट्रैक्टर, बाइक और पंप जब्त

ट्रैक्टर, बाइक और पंप जब्त

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
छतरपुर : जिलाबिजली विभाग द्वारा विद्युत उपभोक्ताओं से बकाया राशि की वसूली के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान कुर्की दलों द्वारा जिले में अब तक 4 ट्रैक्टर, 11 मोटर साइकिल, 1 डीजल पंप, 2 आटा चक्की, 2 फ्रिज, 1 कूलर एवं 3 टीवी सेट कुर्क किए जा चुके हैं। न्यायालयीन प्रक्रिया के तहत भी राशि की वसूली के लिए सख्त कार्रवाई की जा रही है। अधीक्षण यंत्री, विद्युत वितरण कंपनी ने विद्युत उपभोक्ताओं से समयावधि में विद्युत बिल की बकाया राशि जमा कराकर असुविधा से बचने की अपील की है।