- Hindi News
- आरएसएस ने मनाई बाला साहेब देवरस की जयंती
आरएसएस ने मनाई बाला साहेब देवरस की जयंती
राष्ट्रीयस्वयंसेवक संघ के तृतीय सरसंघ चालक मधुकर दत्तात्रेय उपाख्य बालासाहब देवरस की 99वीं जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मधुकर राष्ट्रोत्कर्ष समिति के विभाग कार्यालय रामचरित मानस प्रांगण में हुए कार्यक्रम में समिति अध्यक्ष राजेन्द्र चतुर्वेदी ने कहा कि दत्तात्रेय ने एक उद्बोधन में कहा था कि कोई शराबी कांच का गिलास मुख्य मार्ग में तोड़ता है तो कोई ध्यान नहीं देता, परन्तु समाज का कोई भी प्रतिष्ठित व्यक्ति शराब की दुकान के पास से गुजरता है तो समाज की दृष्टि में उसकी प्रतिष्ठा पर प्रश्न चिन्ह लगता है। इसी तारतम्य में समिति के सचिव भाल चन्द्र नातू ने दत्तात्रेय के जीवन पर विभिन्न उदाहरणों के द्वारा प्रकाश डाला। इस कार्यक्रम में विभाग प्रचारक पवन, रघुराज, आशीष ताम्रकार, कैलाश शर्मा, नंदन, अशोक राय, सौरभ तिवारी, पंकज पाठक, पुष्पेंद्र चौरसिया, देवेन्द्र अनुरागी शामिल हुए। कार्यक्रम का संचालन समिति के उपाध्यक्ष विष्णुदत्त चतुर्वेदी ने किया।
आरएसएसका प्राथमिक शिक्षा वर्ग 23 से
छतरपुर: राष्ट्रीयस्वयं सेवक संघ के द्वारा अपने स्वयंसेवकों को प्रशिक्षण देने के लिए जिला मुख्यालय में शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस शिविर में स्वयंसेवकों को संघ के उद्देश्य और कार्यकर्ता के व्यक्तित्व विकास के बारे में जानकारी दी जाएगी। इस कार्यक्रम को लेकर आरएसएस ने बड़े स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी है। आरएसएस का प्राथमिक शिक्षा वर्ग 23 दिसंबर से शुरू होगा। यह कार्यक्रम शहर के महोबा रोड पर स्थित श्रीकृष्णा बीएड कालेज में आयोजित किया जाएगा। इस वर्ग का समापन 31 दिसंबर को होगा। इसमें 15 से 40 वर्ष की उम्र के स्वयंसेवक भाग ले सकते हैं। कार्यक्रम को लेकर संघ के गल्लामंडी स्थित कार्यालय में तैयारियां जोरों पर हैं।