पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अब शुरू हुई पंचायत चुनाव की तैयारियांं

अब शुरू हुई पंचायत चुनाव की तैयारियांं

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पंचायत सीईओ ने वीडियो कांफ्रेंसिंग द्वारा जनपद पंचायत सीईओ को संबोधित किया

भास्करसंवाददाता| छतरपुर

जिलापंचायत में बने क्षेत्रीय क्षमता संवर्धन केंद्र से जिला पंचायत सीईओ ने जनपद पंचायतों के सीईओ को संबोधित किया। इसमें उन्होंने पंचायत निर्वाचन की तैयारी सजगता से करने और मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर मतदान केंद्रवार जानकारी संकलित करने के निर्देश दिए।

जिला पंचायत सीईओ ने मनरेगा अंतर्गत उपलब्ध राशि अनुसार जनपद वार व्यय की जानकारी लेते हुए उन्हें प्राथमिकता पूर्वक कपिलधारा कूप, संपूर्ण स्वच्छता अभियान, पंचायत भवन आदि पर आनुपातिक व्यय करने के भी निर्देश दिए। जिला पंचायत सीईओ डॉ. सत्येंद्र सिंह ने बताया कि समय सीमा में डीपीआर फ्रीज बुंदेलखंड पैकेज के तहत पंप वितरण के प्रथम चरण का कार्य पूरा कर लिया गया है। संपूर्ण स्वच्छता अभियान अंतर्गत जिले में बेहतर रणनीति के तहत कार्य करते हुए पर्याप्त संख्या में तकनीकी और प्रशासकीय स्वीकृति जारी की गई हैं। गुणवत्तापूर्ण शौचालयों का निर्माण किया जा रहा है। उन्होंने राज मिस्त्रियों की महत्वपूर्ण भूमिका उल्लेखित करते हुए ग्राम पंचायतवार अद्यतन प्रगति की जानकारी नियमित देने को कहा।पंचायत निर्वाचन को देखते हुए जनशिक्षकों के माध्यम से मतदान केंद्रों का शत-प्रतिशत सत्यापन समय सीमा में पूरा करते हुए अनुपयुक्त मतदान केंद्रों की जानकारी अविलंब प्रेषित करने की बात कही। समग्र सामाजिक सुरक्षा मिशन में जिले काम धीमी गति से होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए उन्होंने समय सीमा में समस्त हितग्राहियों की पोर्टल पर प्रविष्टि और उनका सत्यापन सहित प्रधानमंत्री जन-धन के खाते अद्यतन करने की बात कही। वीडियो कांफ्रेंसिंग में परियोजना अधिकारी मनरेगा आरपी नायक, पियूष मिश्रा, सहायक लेखाधिकारी शशांक शेखर मिश्रा, प्रतिमा मिश्रा शामिल रहे।