पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • संकल्प यात्रा की तैयारियों को लेकर हुई बैठक

संकल्प यात्रा की तैयारियों को लेकर हुई बैठक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहरके भाजपा कार्यालय में पार्टी के नगर मंडल की बैठक हुई। इसमें संकल्प यात्रा की तैयारियों के संबंध में चर्चा की गई। बैठक में जिला उपाध्यक्ष कैलाश रावत नगरीय निकाय चुनाव में मिली सफलता के संबंध में चर्चा की।

भाजपा जिला मीडिया प्रभारी प्रदीप खरे मंटू ने बताया कि पार्टी कार्यालय में हुई बैठक में रविवार को आयोजित भाजपा की संकल्प यात्रा की तैयारियों को लेकर नगर मण्डल की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में यात्रा की पूरी तैयारियों को लेकर व्यवस्थाओं के बारे में विस्तार से चर्चा कर प्रमुख पदाधिकारियों में दायित्व का विभाजन किया गया।

कैलाश रावत ने बैठक में बताया कि संकल्प यात्रा के यह यात्रा रविवार को सुबह 11 बजे मोटे के महावीर मंदिर से प्रारंभ होगी। शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए भाजपा कार्यालय में समाप्त होगी। बैठक का संचालन नगर महामंत्री अभिषेक खरे ने किया। आभार प्रदर्शन देवेन्द्र द्विवेदी ने किया। बैठक में विधा शर्मा, नीलम त्रिपाठी, वृंदावन गोस्वामी, संदीप मिश्रा, गुड्डा सेन, भारतेंदु गुप्ता, बृजेश द्विवेदी, गुल्ले सरदार, पुष्पेंद्र चौरसिया, लाले शिवहरे, नूतन सोनी, संतोष मिश्रा, देवशंकर शुक्ला, नीरज मिश्रा, मद्दू नेता, अरविंद बुन्देला, कुलदीप तिवारी शामिल रहे।