पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 10 दिन से बंद है रेलवे का रिजर्वेशन काउंटर

10 दिन से बंद है रेलवे का रिजर्वेशन काउंटर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहरके जिला अस्पताल परिसर में रेलवे रिजर्वेशन कांउटर का संचालन किया जाता था। काउंटर को रेलवे स्टेशन पर स्थानातंरण किया गया है। लेकिन रेलवे स्टेशन पर फोन लाइन नहीं होने कारण कांउटर अभी चालू नहीं किया गया है। पिछले दस दिनों से रिजर्वेशन काउंटर बंद पड़ा हुआ है। हालत इस कादर खराब है कि काउंटर बंद होने कारण याित्रयों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

दरअसल जिला अस्पताल परिसर में रेडक्रास भवन में रेलवे रिजर्वेशन कांउटर का संचालन किया जा रहा था। 3 दिसंबर से रेलवे रिजर्वेशन काउंटर को रेलवे स्टेशन पर शिफ्ट कर दिया गया। लेकिन रेलवे स्टेंशन पर दुरभाषा के लिए सीएमसी से अनुबंध है। सीएमसी के इंजीनियर द्वारा दो बार रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया गया। लेकिन लाइन चालू नहीं की गई। जिससे रिजर्वेशन कॉउटर की शुरूआत नहीं हो सकी। इधर पिछले दस दिनों से रेलवे रिजर्वेशन काउंडर बंद होने यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सिविल लाइन निवासी एके मिश्रा बताते है कि नए साल में अपने परिवार के साथ बाहर जाने का मन बना रहे थे। लेकिन रिजर्वेशन काउंटर बंद होने कारण परेशानी हो रही। रिजर्वेशन काउंटर संचालक रेलवे कर्मचारी आरएम गोस्वामी कहना है कि रेलवे स्टेशन पर सीएमसी का अनुबंध है कई बार पत्र और मेल होने के बाद भी लाइन चालू नहीं की गई। अभी लाइन शुरू होने में इतना समय और लगेगा ये कहा नहीं जा सकता।

स्टेशनका कंप्यूटर भी ठप: रेलवेस्टेशन पर कंप्यूटर टिकट का वितरण नहीं जा रहा है। टेलीफोन लाइन चालू नहीं होने कारण में कंप्यूटर बंद है। इसकी जगह गददे वाले टिकट का वितरण किया जा रहा है। जिससे कारण यात्रियों को टिकट का वितरण करने में अधिक समय लग रहा है।

स्टेशन मास्टर डीके चतुर्वेदी कहना है कि बीएसएनएल की ओर रेलवे स्टेशन पर कनेक्शन नहीं दिया जा रहा है। जिसके कारण रेलवे द्वारा की व्यवस्था की गई। लेकिन अभी लाइन बंद चल रही है। दो पहले ही दिल्ली से इंजीनियर ने स्टेशन का निरीक्षण किया था। सप्ताह भर में समान आने के बाद लाइन की शुरूआत होगी। जिससे कप्यूटर लाइन शुरू हो गई।

टीकमगढ़। सीआरएस टीम के निरीक्षण के लिए तैयारी हुई पूर्ण

टीकमगढ़| रेलवेस्टेशन पर रिजर्वेशन कराने भटकते फिर रहे यात्री