- Hindi News
- महाराजा क्लब में चल रही थीं संदिग्ध गतिविधियां,मारा छापा
महाराजा क्लब में चल रही थीं संदिग्ध गतिविधियां,मारा छापा
फिर हुई छात्रा लापता, सुराग लगने से नाराजगी
शहरके मेला ग्राउंड में स्थित महाराजा क्लब अब और विवादों में घिर गया है। यहां पर शनिवार को एसडीएम, तहसीलदार और टीआई सिटी कोतवाली ने यहां पर अय्यासी होने की सूचना पर छापेमार कार्रवाई की। इस कार्रवाई से पहले ही एक युवक-युवती क्लब के अंदर से निकलकर भाग गए। लोगों ने दौड़कर युवक को पकड़ लिया। क्लब के कर्मचारी और युवक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने मौैके से एक कैमरा और आपत्तिजनक सामग्री जब्त की है। मामले में छानबीन की जा रही है।
काफी दिनों से बंद चल रहे महाराजा क्लब को इसके अध्यक्ष जुगल गुप्ता और सदस्यों ने कलेक्टर डॉ. मसूद अख्तर से मुलाकात करके महाराजा क्लब का मनोरंजन, खेल आदि के लिए उपयोग की अनुमति मांगी थी। इस पर कलेक्टर डॉ. अख्तर ने खोलने की इजाजत दे दी थी, लेकिन शनिवार को यहां पर जो हुआ, उसने क्लब में चल रहे क्रियाकलापों को संदेह के घेरे में ला दिया है। शनिवार की शाम करीब 4 बजे जनपद पंचायत छतरपुर के रिसोर्स सेंटर में मौजूद कुछ लोगों ने देखा कि मुंह में कपड़ा बांधकर एक युवती और एक युवक इस क्लब के अंदर घुसे। इनके घुसने के कुछ समय बाद ही क्लब का कर्मचारी बाहर निकला और उसने गेट में बाहर से ताला लगा दिया। इस पर लोगों को शक हुआ और जपं कार्यालय के पास में ही मौजूद एसडीएम डीपी द्विवेदी, तहसीलदार विनय द्विवेदी को सूचना दी गई। एसडीएम श्री द्विवेदी ने तत्काल ही सीएसपी डीएस परिहार से पुलिस को मौके पर भेजने के लिए कहा। इसी बीच मौके पर भीड़ जुटने लगी, तो क्लब के कर्मचारी ने दौड़कर ताला खोला और युवक-युवती मौके से भाग निकले। लोगों ने युवक को पकड़ लिया तो वह लोगों से ही उलझ गया। इसी बीच पहुंचे सिटी कोतवाली टीआई केएस ठाकुर और पुलिस बल ने इस युवक को क्लब के कर्मचारी पुरुषोत्तम रैकवार के साथ पकड़ लिया। पकड़े गए युवक ने अपना नाम अरविंद अनुरागी बताया है।
छतरपुर महाराजा क्लब पहुंची पुलिस और छानबीन करते हुए अधिकारी।
दोस्त ही लेकर आया था युवती
पुलिस से की गई पूछताछ में क्लब के कर्मचारी पुरुषोत्तम ने बताया कि उसका दोस्त बंटी उर्फ अरविंद अनुरागी यहां पर युवती के साथ आया था। युवती को वह ही लेकर आया था। पुलिस को मौके से एक कैमरा भी मिला, लेकिन इससे कैमरे का कार्ड गायब था। इस तरह से आशंका है कि युवक भागते समय कैमरे का कार्ड ले ग