वार्ड 11 और 13 में रोपे पौधे
नगर पालिका परिषद द्वारा शहर को साफ-स्वच्छ और हरा-भरा बनाने के लिए श्रंगार अभियान शुरू किया गया है। इसके तहत शुक्रवार को वार्ड क्रमांक 11 और13 में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। हटवारा स्कूल के पास स्थित धनुषधारी मंदिर प्रांगण में हुए कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष घासीराम पटेल और महामंत्री पुष्पेंद्र प्रताप सिंह उपस्थित रहे। उन्होंने महेश असाटी, संतोष असाटी, नरेन्द्र असाटी, कैलाश सिंह ललौनी, संतोष पाराशर, रज्जू महाराज, तरूण असाटी, रमेश असाटी, राजेन्द्र रजक, श्याम स्वरूप दुबे, मुकेश सेन, राॅकी ठाकुर आदि के साथ विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष डाॅ. घासीराम पटेल ने कहा कि इस अभियान को सफल बनाने के लिए सभी को आगे आना होगा। पुष्पेंद्र प्रताप सिंह ने समाज सेवी संस्थाओं और जागरूक नागरिकों से अभियान को सफल बनाने में सहयोग करने की अपील की। ऐसी संस्थाओं और नागरिकों को नगर पालिका की ओर से प्रमाण पत्र दिए जाएंगे।