रामेश्वरम यात्रा पर जाएंगे बुजुर्ग
छतरपुर. मुख्यमंत्रीतीर्थ दर्शन योजना के तहत छतरपुर जिले से बुजुर्ग तीर्थ यात्रियों को वैष्णोदेवी की यात्रा के लिए रवाना होना था। लेकिन अब वैष्णो देवी की यात्रा के स्थान पर रामेश्वरम की तीर्थ यात्रा कराई जाएगी। जिले के बुजुर्ग तीर्थ यात्री 8 से 13 अक्टूबर तक रामेश्वरम् की तीर्थ यात्रा कर सकेंगे। यात्रा के जिले के बुजुर्ग यात्रियों से तहसीलदार कार्यालय में 25 सितंबर तक अपना आवेदन जमा करने कहा गया है।