नवरात्र में दिखेंगे डांडिया के रंग
शहरके मेला ग्राउंड में प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी नवरात्र महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में गरबा और डांडिया नृत्य का आयोजन होगा। श्रीरामानंद आश्रम सेवा समिति द्वारा आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने के लिए निशुल्क प्रशिक्षण और पंजीयन शुरू हो गए हैं। आयोजन को लेकर महिलाओं और युवतियों में विशेष उत्साह देखा जा रहा है। यहां गरबा, डांडिया के अलावा संस्कृति से जुड़ी आकर्षक प्रस्तुतियां भी दी जाएगी। इसके साथ सामाजिक क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य कर रहे लोगों को सम्मानित किया जाएगा।
आयोजन समिति की सरिता सिंह ने बताया कि नवरात्र महोत्सव को लेकर निशुल्क प्रशिक्षण शुरू हो गया है। नगर पालिका प्रांगण में यह प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रतिदिन शाम साढ़े 4 बजे यहां विशेषज्ञ प्रशिक्षण दे रहे हैं। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण गुजरात के प्रशिक्षकों के साथ स्थानीय स्तर पर विक्रम सिंह, अमित पाटकर भी सहयोग कर रहे हैं। इस निशुल्क आयोजन में अब तक 200 युवतियां पंजीयन करा चुकी है।
डांडिया प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रशिक्षण लेते युवतियां