पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भोपाल जाएंगे कर्मचारी

भोपाल जाएंगे कर्मचारी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
छतरपुर. मप्रराज्य कर्मचारी संघ का चौथे चरण का धरना प्रदर्शन 22 सितंबर को भोपाल में होगा। 20 सूत्रीय मांगों को लेकर कर्मचारियों द्वारा भोपाल के लेडी हास्पिटल के सामने शाहजहानी पार्क में सुबह 11 बजे से धरना प्रदर्शन किया जाएगा। धरना प्रदर्शन में शामिल होने संभाग के कर्मचारी भोपाल रवाना होंगे। राज्य कर्मचारी संघ के संभाग अध्यक्ष प्रेम सिंह ने बताया कि मप्र राज्य कर्मचारी संघ द्वारा कर्मचारियों की लंबित मांगों के निराकरण के लिए मुख्यमंत्री और वरिष्ठ अधिकारियों से कई बार अनुरोध किया गया है, पर आज तक कुछ नहीं होने के चलते 22 सितंबर को प्रदेश व्यापी धरना प्रदर्शन भोपाल में होगा। श्री सिंह ने संभाग के सभी जिला अध्यक्षों से अपने जिले के सभी पदाधिकारियों के साथ धरना प्रदर्शन में शामिल होने की अपील की है।