पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सुलेख आैर निबंध प्रतियोगिता हुई

सुलेख आैर निबंध प्रतियोगिता हुई

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
छतरपुर. नेहरूयुवा केंद्र के तत्वाधान में आदर्श युवा मंडल देरी के द्वारा हिन्दी पखवाड़ा के अवसर पर देरी के हायर सेकेंडरी स्कूल में प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। यहां 11 वीं और 12 वीं कक्षाओं में हिंदी सुलेख और हिंदी निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई। हिंदी निबंध प्रतियोगिता में 20 छात्र छात्राओं ने भाग लिया। इसमें भूपेंद्र सिंह चंदेल ने प्रथम, संतोषी रजक ने दूसरा और रानी तिवारी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। हिन्दी सुलेख प्रतियोगिता में पूजा कुशवाहा ने प्रथम, अंजली रजक ने दूसरा और मानसिंह चंदेल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्राचार्य डा. एसएच दीक्षित ने छात्रों को संबोधित करते हुए हिंदी भाषा को महत्व देने की अपील की। विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर कौशलेंद्र सिंह, विवेक रैकवार और देवीदीन अहिरवार उपस्थित रहे।