पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अवैध उत्खनन के विरोध में दिया ज्ञापन

अवैध उत्खनन के विरोध में दिया ज्ञापन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
छतरपुर तहसीलदार कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन करते लोग

भास्कर संवाददाता. बड़ागांव धसान

नगर पंचायत क्षेत्र सहित ग्राम भैंसवारी और दरगुवां में किसानों को फसलों की बीमा राशि मिलने और ग्राम भैसासुर बाबा के क्षेत्र में चल रहे अवैध उत्खनन को लेकर शनिवार को तहसील मुख्यालय पर प्रदर्शन् किया। उन्होंने मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार नितिन गौड़ और थाना प्रभारी आरबी चौधरी को ज्ञापन सौंपा।

इस मौके पर सामाजिक कार्यकर्ता यज्ञदत्त श्रीवास्तव ने कहा कि बड़ागांव धसान, भैंसवारी और दरगुवां में किसानों को वर्ष 2013 में नष्ट हुई फसलों की बीमा राशि अभी तक नहीं बांटी गई है। जबकि संबंधित किसानों ने अपनी फसलों का बीमा भी कराया था। उन्होंने कहा कि ग्राम भैसासुर बाबा में मुख्य सड़क का निर्माण पिछले 2 साल से अटका है। इससे गांव में ग्रामीणों को लगातार आवागमन की असुविधा हो रही है। इसके अलावा क्षेत्र में शिवा कॉर्पोरेशन कंपनी के कर्मचारी मनमर्जी से ग्राम हैदरपुर, दरगुवां और कई अन्य जगहों पर अवैध उत्खनन कर रहे हैं। जबकि उक्त जगह की संबंधित कंपनी को कोई ठेका भी नहीं दिया गया है। कंपनी के गुंडे जान से मारने की धमकी देकर क्षेत्र में जबरन खुदाई कर रहे हैं। इससे क्षेत्र भर के ग्रामीणों को परेशानी हो रही है।