- Hindi News
- विजेता पार्षद के परिवारजनों को जमकर पीटा
विजेता पार्षद के परिवारजनों को जमकर पीटा
छतरपुर : लवकुशनगरके वार्ड 8 के पार्षद के परिवारजनों को हारे हुए पार्षद पक्ष के लोगों ने जमकर पीटा। मारपीट की इस घटना के बाद आधा दर्जन घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिला अस्पताल पहुंचे लोगों ने बताया कि हाल ही में हुए चुनावों में राजापुरवा वार्ड क्रमांक-8 से पार्षद के रूप में चंद्रकिशोर पटेल पक्ष को जीत मिली है। वहीं जगदीश पटेल पटेल पक्ष चुनाव हार गया है। इस हार के बाद सोमवार को जगदीश पटेल के पक्ष के लोगों ने चंद्रकिशोर आदि पर हमला कर दिया। इसमें चंद्रकिशोर के साथ ही राजेश पटेल, रूपकिशोर पटेल, रामसजीवन, केताबाई पटेल घायल हुए हैं। घायलों के अनुसार उन पर जगदीश पटेल, संतोष, भूषण, बृजराज और कल्याण पटेल ने मारपीट की है। इस मामले की शिकायत लवकुशनगर पुलिस से दर्ज कराई गई है।