जमीन के लिए दो पक्षों में चलीं लाठियां
कपूरे राजपूत
भास्कर संवाददाता| छतरपुर
बकस्वाहाके ग्राम कुसमा में एक सरकारी जमीन पर कब्जे को लेकर दो पक्षों में जमकर लाठी और डंडे चले है। इसमें एक पक्ष के दो लाेग और दूसरे पक्ष के चार लोग घायल हो गए है। सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। साथ दोनों पक्ष के लोगों द्वारा जमीन पर जबरन कब्जा करने और मारपीट की शिकायत भी दर्ज कराई गई है। विवाद में चार लोगों को मामूली चोटें आई है जबकि दो लोगों में सर में चोट लगने से उनकी स्थिति खराब है।
ऐसेहुआ विवाद
पानाबाई ने बताया कि वे उनके परिजनों सहित रविवार को सुबह 9 बजे खेत में बुवाई कर रही थी। तभी अचानक कपूरे और उनके परिवार के लोग आए गाली गलौच करने लगे। तो उनके परिजनों ने उन्हें विवाद करने को मना किया तो उन्होंने लाठियों से हमला कर दिया इसमें पाना बाई हरिश घायल हो गए। तो फिर उधर से भी पानाबाई के परिजनों ने भी कपूरे और उनके परिजनों पर लाठियों से हमला किया। जिसमें उनके चार लोग घायल हाे गए। बाद में आसपास के लोगों द्वारा दोनों पक्षों में बचाव किया गया। दोनों पक्षों में थाने में जाकर एक दूसरे के खिलाफ थाने में जबरन कब्जा करने की शिकायत दर्ज कराई।
येलोग हुए है घायल
विवादमें पहले पक्ष में पानाबाई राजपूत और हरिश राजपूत को सिर में चोट लगी है। वहीं दूसरे पक्ष में हनमत राजपूत, कपूरे राजपूत, हरबल राजपूत और कलीबाई राजपूत को मामूली रूप से घायल हो गए है। सभी का जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।
आखिरक्या है विवाद
इसमेंपहले पक्ष की पानाबाई राजपूत बताती है कि वह गांव के बाहर तीन एकड़ जमीन पर खेती कर रही है। और वे हर साल सरकार इस जमीन का कर भी देती रही है। तो वहीं दूसरे पक्ष के कपूरे राजपूत बताते है कि उस जमीन 601 नंबर के नाम से सरकार द्वारा उन्हें पट्टा दिया गया था। जिस पर पानाबाई और उनके परिजनों द्वारा जबरन जमीन पर कब्जा कर खेती की जा रही है।