पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पुलिस कार्रवाई के लिए ज्ञापन सौंपा

पुलिस कार्रवाई के लिए ज्ञापन सौंपा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
छतरपुर| ईशानगरथाना क्षेत्र के ग्राम बंधीकला के ग्रामीणों ने सोमवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर अपनी शिकायत दर्ज कराई। यहां पर पहुंचे ग्रामीणों ने बताया कि बंधीकला गांव के प्रमोद तिवारी का बेटा नीरज तिवारी एक हरिजन नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। इस मामले में ईशानगर थाने में युवती के परिजनों ने शिकायत की तो पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। वहीं शिकायत से नाराज होकर प्रमोद तिवारी ने युवती के परिवारजनों को गाली-गलौज की। इसके बाद परिजन जिला मुख्यालय पहुंचे। वहीं ईशानगर पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। युवती और युवक का सुराग भी मिलने की उम्मीद है।

छतरपुर ग्रामबंधीकला के लोगों ने पलिस द्वारा कार्रवाई ना करने को लेकर ज्ञापन सौंपा