पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • राशन पर्ची के लिए किया हंगामा

राशन पर्ची के लिए किया हंगामा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राशन पर्ची के लिए किया हंगामा

छतरपुर शहरके समीपी ग्राम पंचायत बगौता में पंचायत से राशन पर्ची नहीं मिलने के कारण परेशान दो ग्रामीणों ने जपं कार्यालय में सोमवार को जमकर हंगामा किया। अधिकारियों की समझाइश के बाद मामला शांत हो सका। दरअसल ग्राम पंचायत बगौता में राशन पर्ची बांटने के मामले में मनमानी चल रही है। यहां पर दर्जनों ग्रामीण रोजाना पर्ची के लिए परेशान हो रहे हैं। इसी तरह परेशान ग्रामीण लखन अनुरागी और शांति अहिरवार ने राशन पर्ची मिलने पर जनपद कार्यालय के अधिकारियों-कर्मचारियों को गाली-गलौज करना शुरू किया। इससे यहां पर भीड़ जुट गई।