अधिकतम तापमान में भी दर्ज की गई गिरावट
सर्दहवाओं के चलते पिछले एक सप्ताह के दौरान अधिकतम तापमान में 4 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। कड़ाके की ठंड के कारण न्यूनतम तापमान जहां 5 डिग्री पर पहुंच गया है। वहीं अधिकतम तापमान भी 30 डिग्री से लुढ़ककर 27 डिग्री हो गया है। पिछले पांच दिनों से मौसम में अचानक बदलाव गया है। सुबह से लेकर देर रात तक सर्द हवाएं चल रही हैं। जिले के तापमान में तेजी से गिरावट दर्ज की जा रही है। यह गिरावट नए साल तक बढऩे की उम्मीद जताई जा रही है। नए साल का जश्न में कड़ाके की सर्दी होगी। गौरतलब है कि अभी तक तेज सर्दी नहीं हुई है। अब तक अधिक ठंड होने से फसलों पर भी बुरा प्रभाव होने की आशंका किसानों को हो रही है। हालांकि रविवार से हुई तापमान की गिरावट में किसानों की चिंता कुछ हद तक दूर हुई है।
नीचेपहुंचा तापमान: खजुराहोएयरपोर्ट पर स्थित मौसम विभाग के कार्यालय के अनुसार छतरपुर का न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस के नीचे पहुंच गया है। रविवार से सर्दी बढ़ी है। सर्द हवाओं के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। सोमवार को छतरपुर का तापमान अधिकतम 27.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 4.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मंगलवार को न्यूनतम तापमान 3 से 4 डिग्री तक पहुंचने की उम्मीद है। ऐसे में नए साल का जश्न कड़ाके की ठंड में मनाया जाएगा। पिछले एक सप्ताह में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।
स्कूलोंका समय बढ़ाने की मांग: सर्दीबढऩे के बाद भी शहर के अनेक स्कूलों ने समय में परिवर्तन नहीं किया था। इससे छोटे बच्चों को सुबह 7 बजे से स्कूल जाने में दिक्कत होती है। जिला प्रशासन ने भी इस संबंध में कोई आदेश अब तक जारी नहीं किया है। जबकि कुछ स्कूलों ने अपने समय में 10 से 20 मिनट का परिवर्तन किया है। लेकिन अभिभावकों के अनुसार यह नाकाफी है। अभिभावक सुनील गुप्ता बताते हैं कि उनकी बेटी केजी में पढ़ती है। सुबह 7 बजे से स्कूल के लिए उसे तैयार होना पड़ता है।
इसमें काफी दिक्कत होती है। बच्चे को ठंड लगने का भी डर बना रहता है। इस संबंध में डीईओ एसएन तिवारी का कहना है कि सुबह से संचालित हो रहे स्कूलों का समय बदलने के लिए जल्द ही जिला प्रशासन को प्रस्ताव भेजकर आदेश कराया जाएगा।
एकसप्ताह का तापमान
7दिसंबर: न्यूनतम : 5.3डिग्री सेल्सियस
अधिकतम: 27.3डिग्री सेल्सियस
6 दिसंबर:न्यूनतम : 5.5 डिग्री