पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मतगणना में पार्षद प्रत्याशी ने लगाया गड़बड़ी का आरोप

मतगणना में पार्षद प्रत्याशी ने लगाया गड़बड़ी का आरोप

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगरीयनिकाय चुनाव में शहर के वार्ड 25 से पार्षद पद की प्रत्याशी ने रिटर्निंग आॅफिसर से मतगणना में गड़बड़ी की शिकायत की है। इसमें इस प्रत्याशी ने आरोप लगाया कि पीठासीन अधिकारियों द्वारा दिए गए प्रारूप 18 की पर्ची और पर्यवेक्षक द्वारा प्रारूप 21 पर दिए गए गणना का परिणाम में अंतर है।

वार्ड 25 से पार्षद पद की प्रत्याशी रही बानो नगर पालिका रिटर्निंग आॅफिसर डॉ. मसूद अख्तर को सोमवार को एक आवेदन दिया। इसमें उन्होंने बताया कि शहर के मतदान केंद्र क्रमांक 74 शासकीय प्राइमरी स्कूल नया मोहल्ला के पीठासीन अधिकारी द्वारा प्रारूप 18 पर दिए गए अभिलिखित मतपत्रों का लेखा के अनुसार इस केंद पर कुल 822 मतदाता थे इनमें से 718 द्वारा मतदान किया गया।

4 दिसंबर को हुई मतगणना में 718 के स्थान पर 726 मतो की गणना की गई। गणना पर्यवेक्षक द्वारा प्रारूप 21 में दिए गए विवरण में इसका उल्लेख है। इसी तरह केंद्र क्रमांक 76 में पीठासीन अधिकारी ने 652 मत पड़े होने का अभिलिखित लेखा दिया जबकि गणना पर्यवेक्षक ने 655 मतों का परिणाम घोषित किया गया। ऐसे में मतदान केंद्र 74 में 8 और 76 में 3 मत अधिक की गणना की गई है। इससे 11 मतों को गणना में लिया गया है जो गंभीर त्रुटि है। इससे परिणाम प्रभावित हुआ है। बानो ने दोबारा गणना कराए जाने की मांग की है।