- Hindi News
- इमलनपुरवा स्कूल में 197 मरीजों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण
इमलनपुरवा स्कूल में 197 मरीजों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण
शहरमें सटई रोड पर छुई खदान के पास इमलनपुरवा स्कूल में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। सुबह 11 बजे से 4 बजे तक चले इस शिविर में 197 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।
इसके बाद सभी मरीजों को निशुल्क दवाइयां भी वितरित की गईं। शिविर में डा प्रजापति ने बताया कि स्वास्थ्य शिविर में 80 पुरुष और 116 महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इसमें 12 गर्भवती महिलाओं को भी स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाइयां दी गई। इसमें अलावा शिविर में एक बच्चा कुपोषित पाया गया। जिसे दवाइयां देकर एनआरसी केंद्र में भर्ती कराया गया। इस तरह शिविर में कुल 197 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण हुआ है।
उन्होंने बताया कि शिविर में दो डाक्टरों की डूयूटी लगाई गई है। इसके अलावा उनकी स्वास्थ्य टीम में एक अन्य डाक्टर सहित कुल 20 लोगों का स्टाफ काम कर रहा है। उन्होंने बताया कि उन्हें शहर की मलीन बस्तियों में करीब 10 शिविर लगाना है। अभी तक तीन स्वास्थ्य शिविर लगाए जा चुके है। जबकि अन्य स्वास्थ्य शिविर निश्चित तिथि पर लगाए जाऐंगे। चौथा शिविर 10 दिसंबर को लगाया जाएगा।
छतरपुर | स्वास्थ्यविभाग ने लगाया स्वास्थ्य परीक्षण शिविर।