- Hindi News
- बंद पड़ा सुलभ कांप्लेक्स, मरीज हो रहे परेशान
बंद पड़ा सुलभ कांप्लेक्स, मरीज हो रहे परेशान
जिलाअस्पताल में पिछले कई दिनों से सुलभ काम्पलेक्स में गंदगी और पानी की व्यवस्था नहीं होने से ताला पड़ा हुआ है। इससे अस्पताल में आने वाले मरीजों को शौचालय के लिए खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अस्पताल में बने सालों पुराने सुलभ काम्पलेक्स के गेट जर्जर हो गए है। कमलेश अहिरवार पप्पू बाल्मीक ने बताया कि पानी नहीं होने के कारण शौचालयों में गंदगी फैली हुई है। लेकिन अस्पताल प्रबंधन द्वारा आज तक अस्पताल के शौचालयों की दोबारा मरम्मत का कार्य नहीं किया गया है। शौचालय के चालू नहीं होने से सबसे ज्यादा परेशानी महिला मरीजों को होती है। शिकायत के बावजूद भी सुलभ काम्प्लेक्स शुरू नहीं कराया जा रहा है।
गेटटूटे, फर्श भी उखड़ा
सुलभकाम्पलेक्स में अंदर की ओर 12 पुरुष और 12 महिला शौचालय बने हुए है। इन सभी शौचालयों के गेट क्षतिग्रस्त होने के कारण इनका उपयोग नहीं किया जा सकता है। इसके साथ ही नीचे बना सीमेंटेड फर्श भी उखड़ गया है। उस स्थान पर गंदगी का ढेर लगा हुआ है। काम्पलेक्स के पास से निकलने तेज बदबू आने मरीज परेशान है। शौचालय शुरू नहीं हों ने के कारण मरीजों को बाहर जाना पड़ रहा है।
नलफिटिंग टूटी, पानी की सुविधा भी नहीं
सुलभकाम्पलेक्स के शौचालयों में बनने के समय ही नल फिटिंग की गई थी लेकिन काम्प्लेक्स के सालों से बंद होने से उपद्रवियों द्वारा पूरी नल फिटिंग उखाड़ दी गई है। इसके बाहर जो पानी की पाइप लाइन डाली गई है। उसमें पानी की व्यवस्था नहीं होने के कारण काम्प्लेक्स का शुरू होना मुश्किल हो गया है। अस्पताल में तीन दिनों से भर्ती मरीज के परिजन सुरेंद्र रैकवार ने बताया कि अस्पताल में आए रोज पीने के पानी की समस्या होती रहती है। जब लोगों को पीने के लिए पानी नहीं मिल पाता है तो शौचालय के लिए पानी कहां से आएगा। इस मामले में सीएमएचओ डा. विनोद कुमार गुप्ता का कहना है कि इस दिशा में जल्द ही प्रयास किए जाएंगे। मरीजों को असुविध नहीं होने दी जाएगी।
छतरपुर | जिलाअस्पताल के कांप्लेक्स में पानी ना होने और देख-रेख का अभाव होने के कारण अस्पताल में मरीजों परिजनों काे हो रही परेशानी।